गरीब आदमी
होली स्परिट ग्रेवयार्ड में लोगों
का हुजूम उमड़ रहा था | १७ वर्षीय ईथन जो उसी
रस्ते से अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहा था, वह भी उसी
हुजूम में शामिल हो गया| भारी हुजूम को
देखते
हुए ईथन ने उत्सुकतावश एक वृद्ध से पूछ ही लिया |
" मरने वाले कोई बड़ी हस्ती थे क्या ?
"हाँ बेटा! मिस्टर ब्रॉसनन शहर के सबसे धनी
व्यक्ति थे, साथ ही सबसे गरीब भी |"
"वो कैसे ?"
" आज से तीस साल पहले मिस्टर ब्रॉसनन ने शराब की भट्टियां लगाने का फैसला किया | तभी
अचानक बिजलियाँ चमकने लगी और उन्होंने अपना
फैसला बदल दिया| उन्होंने अपनी सारी जमा
पूंजी अपनी बेटी को डॉक्टर बनने में लगा दी
और अपने दोनों बेटों को सेना में भर्ती करा दिया|"
" वो फिर गरीब कैसे हुए ?"
वृद्ध
ने निराशा और करुणा भरी नज़र से ईथन को देखा और कहा -
" क्योंकि वो बदनसीब तुम्हारे दादा थे |"
*** समाप्त ****
ड़ॉ. सापेक्ष गौतम
pyaraa.......
ReplyDeleteहौसला अफजाई के लिए बहुत बहुत शुक्रिया :)
ReplyDelete